Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

G-7 Summit : ट्रंप और मोदी फिर होंगे आमने-सामने, क्या दूर होगी दोनों देशों की खटास?

मोदी और ट्रंप 17 जून को फ्रांस में जी-7 सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

G-7 Summit : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। स्थानीय मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। पिछले साल फरवरी में वॉशिंगटन में हुई मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। दोनों नेताओं की यह मुलाकात होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना द्वारा निशाना बनाए गए वाणिज्यिक जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों की मौत को लेकर उपजी चिंताओं के बीच हो रही है।

'ऑपरेशन सिंदूर' और वॉशिंगटन द्वारा नयी दिल्ली पर भारी शुल्क लगाने के फैसले के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में आई खटास के बाद ट्रंप और मोदी के बीच पहली बार आमने-सामने की बातचीत होगी। दोनों नेताओं के बीच कुछ मौकों पर फोन पर बातचीत हुई है और फरवरी में उन्होंने एक अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के प्रारूप पर सहमति जताई थी, जिस पर बातचीत जारी है। अमेरिकी मीडिया संगठन 'पॉलिटिको' ने बताया कि ट्रंप मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थान और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

जी-7 सहयोगियों के साथ कार्य सत्रों में भाग लेने के अलावा ट्रंप मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ भी बुधवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ट्रंप जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए सोमवार सुबह फ्रांस के लिए रवाना होंगे।ट्रंप सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति सहयोगियों के साथ कई 'साझा महत्व' के मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें 'आर्थिक विकास, आपूर्ति श्रृंखला का लचीलापन, अवैध प्रवासन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता' शामिल हैं। मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया के एक सप्ताह के दौरे पर रवाना हुए जहां वे जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विश्व के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

Advertisement

Advertisement
×