Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

खंडवी-मशरूम कबाब से लेकर जलेबी तक... एक टेबल पर पूरा भारत; BRICS Leaders’ Dinner में परोसे जाएंगे देसी स्वाद

BRICS Summit में कूटनीति के साथ स्वाद का तड़का, नेताओं के लिए तैयार हुआ खास भारतीय मेन्यू; थाली में दिखेगी हिमालय से ओल्ड दिल्ली तक की झलक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

BRICS Leaders’ Dinner में दुनिया के बड़े नेताओं को भारत की समृद्ध खानपान परंपरा का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। डिनर के लिए तैयार मेन्यू में देश के अलग-अलग हिस्सों के खास व्यंजनों को शामिल किया गया है। शाकाहारी मेन्यू में पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक अंदाज का खास मेल देखने को मिलेगा।

शुरुआत में खंडवी और मशरूम कबाब

डिनर की शुरुआत खंडवी मिलेफुई से होगी। बेसन से तैयार इस डिश में सरसों, नारियल और करी पत्ते का तड़का लगाया गया है। इसके साथ खुंब गलौटी परोसी जाएगी, जिसमें नरम मशरूम कबाब को पैन पर ग्रिल किया गया है। इसे मिंट पर्ल्स और शीरमाल के साथ परोसा जाएगा।

Advertisement

Advertisement

मुख्य खाने में दिखेगा भारत का स्वाद

मुख्य भोजन में पनीर लबाबदार के साथ हिमालयी मोरेल मशरूम और एस्पैरेगस से तैयार गुच्छी मार्मिक शामिल है। दक्षिण भारत के स्वाद को कैरेट बीन पोरियल के जरिए मेन्यू में जगह दी गई है, जिसमें मसालों और नारियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा थक्काली बेले सारू, मिलेट पुलाव, चुकंदर का रायता और अलग-अलग तरह की भारतीय ब्रेड भी डिनर का हिस्सा होंगी। यानी एक ही टेबल पर देश के कई क्षेत्रों के स्वाद देखने को मिलेंगे।

मिठास में पुरानी दिल्ली की झलक

डिनर का अंत भी खास अंदाज में होगा। डेजर्ट में ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी और शहतूत फिरनी परोसी जाएगी। शहतूत फिरनी को धीमी आंच पर दूध और चावल से तैयार किया गया है और इसके ऊपर शहतूत व गोल्ड लीफ से सजावट की जाएगी।

हिमालय से दक्षिण भारत तक एक प्लेट में

BRICS डिनर का यह मेन्यू सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की विविध क्षेत्रीय संस्कृति को भी सामने रखता है। हिमालयी गुच्छी से लेकर दक्षिण भारतीय पोरियल और पुरानी दिल्ली की जलेबी तक, मेन्यू में भारत के अलग-अलग इलाकों की खास पहचान को एक साथ पिरोया गया है।

18वां BRICS Summit “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” थीम के तहत आयोजित हो रहा है। विकास, स्थिरता और इनोवेशन इस सम्मेलन के प्रमुख फोकस में हैं। ऐसे में नेताओं के लिए तैयार यह डिनर भारत की सांस्कृतिक विविधता और क्षेत्रीय स्वादों को दुनिया के सामने पेश करने का एक खास मौका भी है।

Advertisement
×