Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Fraud Case: जम्मू-कश्मीर में नौकरी के नाम पर 8.25 लाख की ठगी, कथित ‘नेता’ पर मामला दर्ज

Fraud Case: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक ''नेता'' के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। अनंतनाग पुलिस ने ऐशमुकाम के हसन नूर निवासी वहीद अहमद इतू की लिखित शिकायत के आधार पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Fraud Case: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक ''नेता'' के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

अनंतनाग पुलिस ने ऐशमुकाम के हसन नूर निवासी वहीद अहमद इतू की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। इतू वर्तमान में खानबल स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज के छात्रावास में रह रहे हैं।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायत में इतू ने आरोप लगाया कि बिजबहेड़ा के क्रांदिगाम निवासी आबिद हुसैन नेंगरू ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उन्हें विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की नौकरी दिलाने और वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान पहलगाम में टेंट लगाने की अनुमति दिलाने का वादा किया तथा इसके बदले उनसे 8.25 लाख रुपये लिए।

Advertisement

पुलिस ने यह नहीं बताया कि नेंगरू किस राजनीतिक दल से जुड़े हैं। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (संपत्ति से संबंधित धोखाधड़ी) और 351(3) (गंभीर आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement
×