Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

छत्तीसगढ़ में कार खड़े ट्रक से टकराई, CRPF के तीन जवानों समेत चार लोगों की मौत

CRPF Jawan Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक को कार ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कार में सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवानों और एक चालक की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। iStock
Advertisement

CRPF Jawan Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक को कार ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कार में सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवानों और एक चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज सिंह परिहार ने बताया कि दुर्घटना जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमतरी बाईपास के पास खपरी गांव में सुबह करीब आठ बजे हुई। उन्होंने कहा कि कार में CRPF की विशिष्ट इकाई 'कोबरा' (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) के कमांडो शामिल थे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मृतक कोबरा की 201वीं बटालियन के जवान थे। अधिकारी ने कहा कि कोबरा के चार जवान और कार चालक बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे ताकि वहां से छुट्टी पर अपने पैतृक स्थानों के लिए रवाना हो सकें।

Advertisement

एसपी ने बताया कि कार खड़े ट्रक से टकरा गई और टक्कर इतनी भीषण थी कि एक जवान और चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य जवानों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिहार ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक को नींद आ गई होगी जिससे तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में CRPF कर्मी सौरभ तोमर, मुकेश कुमार, राजकुमार गोड और चालक हीरालाल नगर शामिल हैं। वहीं, घटना में घायल कमांडो अभिमान राय (28) को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है।

Advertisement
×