Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे परिवार पर कोहरे का कहर, 4 की मौत

होशियारपुर में बस से टक्कर, कार के उड़े परखचे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर शनिवार सुबह हुई भीषण दुर्घटना में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर के पास स्थित चलेट गांव के पांच लोग आई-20 कार से अमृतसर हवाई अड्डे जा रहे थे। ढोलबाहा रोड से मुख्य सड़क पर पहुंचते ही उनकी कार दसूहा की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह, सुशील कुमार, बृज कुमार और अरुण कुमार के रूप में हुई है। अमृत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृत ने बताया कि उसे विदेश जाना था अौर परिवार उसे अमृतसर हवाई अड्डे पर छोड़ने जा रहा था। कार उसके चाचा सुखविंदर सिंह चला रहे थे और वह उनके साथ वाली सीट पर बैठा था। उसे नहीं पता कि दुर्घटना कैसे हुई, क्योंकि उस वक्त वह सोया हुआ था।

Advertisement

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

Advertisement
×