Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कोहरे का कहर बठिंडा में डिवाइडर से टकराई कार, पांच की मौत

महिला पुलिसकर्मी सहित सभी गुजरात के थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
Advertisement

बठिंडा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बठिंडा-डबवाली मार्ग पर गांव गुरथाड़ी के पास हुआ। वह गुजरात नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार थे, जो कोहरे में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को बठिंडा स्थित एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सतीश, भरत, अर्जुन, जनक और अमिता के रूप में हुई है। सभी गुजरात के रहने वाले थे और उनकी आयु 25 से 30 वर्ष के बीच थी। अमिता गुजरात पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थीं। जानकारी के अनुसार, वह शिमला से वापसी के दौरान बठिंडा में रुके थे और सुबह जब डबवाली की ओर रवाना हुए, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

Advertisement

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

यूपी, राजस्थान में 7 की गई जान : यूपी के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात रायबरेली से आजमगढ़ जा रहे पिकप वाहन को एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे पिकअप में बैठे तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। एक अन्य घटना में माघ मेले में प्रयागराज गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उधर, राजस्थान के उदयपुर में दो कारों की भीषण टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के पंजाब में पुल

से गिरा ट्रक, 14 मरे

लाहौर (एजेंसी) : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रक शनिवार को घने कोहरे के कारण पुल से गिर गया, जिससे छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। ट्रक में 23 लोग सवार थे, जिनमें से ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य थे। भारी कोहरे में राजमार्ग बंद होने के कारण ट्रक स्थानीय मार्ग से जा रहा था।

Advertisement
×