Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

FlyDubai Cockpit Attack: कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला करने वाला सह-पायलट ओमान का नागरिक

दुबई-तेल अवीव उड़ान में 174 यात्री थे सवार, भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार ने हमलावर को काबू कर बचाई यात्रियों की जान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले इस्राइली यात्रियों को ले जा रहा फ्लाईदुबई का एक विमान इस्राइल में तेल अवीव के पास बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा दिखाई दे रहा है। फोटो AP/PTI
Advertisement

दुबई से तेल अवीव जाने वाली उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। अमेरिकी मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।

खबर के अनुसार, 'फ्लाईदुबई' के इस सह-पायलट ने भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया और कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास किया था। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि अल-हम्मामी की कट्टरपंथी विचारधारा के कारण पूर्व में ओमान के अधिकारियों ने उसके विमान उड़ाने पर रोक लगा दी थी।

Advertisement

फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में अल-हम्मामी ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मच्छार ने उसका मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे, जिसके बाद यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया। विमान में 174 यात्री सवार थे।

Advertisement

विमान ने आपात संकेत भेजे थे और इसके बाद वह 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया। बाद में उसे सऊदी अरब के तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया, जहां अधिकारियों ने अल-हम्मामी को हिरासत में ले लिया।

अखबार की खबर के अनुसार, कथित हमलावर ओमानी नागरिक हमाम अल-हम्मामी है। उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई हैं। कैप्टन मच्छार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और हमले के बाद के भयावह क्षणों के बारे में बताया।

मच्छार ने कहा कि वह अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे लेकिन उन्होंने दूसरों की भी जान बचाने की ठान ली थी। उन्होंने यह नहीं बताया कि हमले की वजह क्या थी या सह-पायलट ने ऐसा क्यों किया। संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में इलाज करा रहे मच्छार की प्रशंसा करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें ''सच्चा नायक'' बताया।

Advertisement
×