Flood Relief: असम के बाढ़ प्रभावितों को बीआरओ की राहत, जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद
Flood Relief: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 'प्रोजेक्ट ब्रह्मांक' ने असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। 'प्रोजेक्ट ब्रह्मांक' के मुख्य अभियंता पंकज गोयल की अगुवाई...
Flood Relief: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 'प्रोजेक्ट ब्रह्मांक' ने असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
'प्रोजेक्ट ब्रह्मांक' के मुख्य अभियंता पंकज गोयल की अगुवाई वाली एक टीम ने पैसे और जरूरी सामान इकट्ठा किये, जिसमें खाने-पीने की चीजें, कपड़े, जूते-चप्पल और कंबल शामिल थे। राहत सामग्री को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 'प्रोजेक्ट ब्रह्मांक' मुख्यालय में इकट्ठा किया गया और चार अगस्त को असम के डिब्रूगढ़ भेजा गया।
बयान में कहा गया है कि प्रभावित परिवारों के बीच बांटने के लिए ये सामान डिब्रूगढ़ के रोटरी क्लब को सौंप दिए गए। भयानक बाढ़ ने जमीन के बड़े हिस्से को जलमग्न कर दिया है, जिससे लोगों के जान-माल, आजीविका और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। असम में इस साल आई बाढ़ से 13 जिलों में लगभग 1.55 लाख लोग प्रभावित हुए और 98 लोगों की मौत हो गई।

