Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Flight Fog Impact : दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे का असर, 118 उड़ानें रद्द, 130 लेट

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। कम दृश्यता की वजह से 118 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 16 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा और 130 उड़ानें...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। कम दृश्यता की वजह से 118 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 16 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा और 130 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

हवाई अड्डे का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, रद्द की गई उड़ानों में 60 आगमन और 58 प्रस्थान सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, मौसम की स्थिति के चलते कई विमानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया।

Advertisement

उड़ान संचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, मंगलवार सुबह प्रस्थान करने वाली उड़ानों में औसतन 28 मिनट की देरी दर्ज की गई।

Advertisement

डायल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य रूप से जारी है, लेकिन जो उड़ानें ‘कैट-तीन’ मानकों के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। कैट-तीन प्रणाली के तहत पायलट अत्यंत कम दृश्यता में भी विमान संचालन में सक्षम होते हैं।

कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति को देखते हुए नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस को यात्रियों की सुविधा से जुड़े मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इनमें यात्रियों को समय पर उड़ान संबंधी जानकारी देना, देरी की स्थिति में भोजन की व्यवस्था, उड़ान रद्द होने पर पुनः बुकिंग या धनवापसी, समय पर चेक-इन के बाद बोर्डिंग से न रोका जाना, सामान से जुड़ी सुविधाएं और त्वरित शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement
×