Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी, अज्ञात लोगों ने चलाईं 4 गोलियां; जांच शुरू

पुलिस इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की कर रही जांच

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर रविवार तड़के अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और इस घटना के बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय शेट्टी अपने आवास पर थे या नहीं।

Advertisement

किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं। जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जांच शुरू की।

Advertisement

इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आरोपियों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

इमारत के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेट्टी 'गोलमाल', 'सिंघम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement
×