Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लखनऊ में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, 13 वर्षीय छात्र की मौत

Birthday Party Firing: राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर हुई गोलीबारी में 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार शाम करीब 6:40...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Birthday Party Firing: राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर हुई गोलीबारी में 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार शाम करीब 6:40 बजे एलडीए कॉलोनी स्थित एक घर में हुई, जो कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में आता है। मृतक की पहचान ट्रांसपोर्ट नगर निवासी उनैस खान के रूप में हुई है। वह अपने तीन अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ एक मित्र की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था।

लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली

पुलिस के अनुसार, जन्मदिन मना रहे 13 वर्षीय नवनीत त्रिपाठी ने कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर कार से निकाल ली। बताया जा रहा है कि वह हथियार के साथ वीडियो बना रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली उनैस की बाईं आंख के ऊपर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसे तुरंत लोकबंधु हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

परिवार ने जताया संदेह

मृतक के पिता जहीर खान ने दावा किया कि उनके बेटे की मौत दुर्घटनावश नहीं हुई है। उनका आरोप है कि किसी वयस्क ने गोली चलाई और इसे दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। परिवार का कहना है कि गोली माथे के बीचों-बीच लगी, जिससे संदेह और गहरा गया है।

Advertisement

उनैस के चाचा समीअर खान ने बताया कि परिवार ने पहले बेटे को पार्टी में भेजने से इन्कार किया था क्योंकि वह रोजा रखे हुए था, लेकिन दोस्तों के आग्रह पर वह चला गया।

तीन नाबालिग हिरासत में

निपुण अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), लखनऊ ने बताया कि घटना के समय मौजूद तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने संबंधित आग्नेयास्त्र जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

स्कूल में शोक

उनैस स्टेला मारिस स्कूल की कक्षा 7 का छात्र था और स्कूल फुटबॉल टीम का कप्तान था। वह अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहता था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी या किसी साजिश का हिस्सा।

Advertisement
×