Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Fire Incident: कलोल में ओएनजीसी संयंत्र में आग की घटना, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Fire Incident: गुजरात के कलोल क्षेत्र में ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के एक संयंत्र में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसपर आपात टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद काबू पा लिया गया। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक तस्वीर: पीटीआई
Advertisement

Fire Incident: गुजरात के कलोल क्षेत्र में ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के एक संयंत्र में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसपर आपात टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद काबू पा लिया गया।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने यह जानकारी दी। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ओएनजीसी ने कहा कि उसकी अग्निशमन और आपात प्रतिक्रिया टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी। अब कंपनी में सामान्य परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।

Advertisement

कंपनी ने बयान में कहा, ''किसी भी कर्मचारी के घायल होने या किसी तरह से नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सामान्य उत्पादन परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है।'' यह घटना गांधीनगर जिले के कलोल-माणसा क्षेत्र स्थित ओएनजीसी के एक संयंत्र में हुई। यहां से आग की लपटें और धुआं दिखाई देने के बाद दमकल टीम को मौके पर भेजा गया।

Advertisement

Advertisement
×