Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Fire in Train: पश्चिम बंगाल में कटवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में लगी आग

Fire in Train: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के कटवा रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के एक खाली यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत वीडियोग्रैब एक्स अकाउंट @ecor_railfans
Advertisement

Fire in Train: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के कटवा रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के एक खाली यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी कटवा से अजीमगंज जाने वाली यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में सुबह करीब 4.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

Advertisement

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कोच से आग की लपटें निकलती देखीं जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पूर्व रेलवे के अधिकारी ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों ने आग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित कोच को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×