Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Fire in Banquet Hall: ठाणे में बैंक्वेट हॉल में लगी आग, 1,000 से अधिक मेहमानों को सुरक्षित निकाला गया

Fire in Banquet Hall: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने के बाद वहां विवाह समारोह में शामिल हुए 1,000 से अधिक मेहमानों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Fire in Banquet Hall: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने के बाद वहां विवाह समारोह में शामिल हुए 1,000 से अधिक मेहमानों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शहर के घोड़बंदर रोड स्थित ओवाला इलाके में समारोहों के लिए बनाए गए एक हॉल परिसर में हुई। ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी के अनुसार, ‘द ब्लू रूफ क्लब' के लॉन में एक केबिन के बाहर रखे मंडप की सजावट के सामान में आग लग गई।

Advertisement

उस समय वहां एक विवाह समारोह हो रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त आयोजन स्थल पर 1,000 से 1,200 मेहमान जुटे हुए थे। उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही आग लगने का पता चला तो मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।''

Advertisement

दमकल अधिकारियों ने कहा कि समय पर सतर्कता और त्वरित निकासी ने ‘‘एक बड़ी त्रासदी को रोकने'' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्निशमन अभियान में दो दमकल गाड़ियां, एक बचाव वाहन और एक सहायक वाहन शामिल थे।

एक अधिकारी ने बताया कि आग पर लगभग आधी रात तक काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

Advertisement
×