Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Tarapith Hotel Fire: बंगाल के तारापीठ में होटल में लगी आग, 7 की मौत, कई गंभीर घायल, श्रद्धालु भी शामिल

Tarapith Hotel Fire: आग तड़के करीब 5 बजे भूतल पर लगी, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण, मृतकों में काली मंदिर के दर्शन को आए श्रद्धालु भी शामिल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब। एएनआई वीडियो
Advertisement

Tarapith Hotel Fire: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग सुबह करीब पांच बजे तारापीठ मंदिर नगरी स्थित चार मंजिला एक होटल के भूतल पर लगी। उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर अतिथि सो रहे थे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

Advertisement

घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि आग की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी।

Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''अब मृतकों की संख्या सात हो गई है।'' होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग से बच निकलने में कामयाब हुई कोलकाता की एक महिला ने होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया, ''अचानक पूरा होटल धुएं से भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना मुश्किल हो रहा था।''

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कुछ श्रद्धालु भी थे, जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए इस शहर में आए थे।

Advertisement
×