Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास पर लगी आग

दिल्ली में मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में बुधवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना में कोई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

दिल्ली में मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में बुधवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि घटना के समय पटना साहिब के सांसद घर पर थे या नहीं। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि प्रसाद के आवास पर आग लगने की सूचना सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर मिली। आग घर के एक कमरे में रखे फर्नीचर में लगी थी। उन्होंने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद थी।

Advertisement
Advertisement
×