Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी की आलोचनाओं को वित्त मंत्री ने किया खारिज, कहा- दस्तावेजों के आधार पर साबित करें दावें

सीतारमण ने कहा कि इन आरोपों का ''बिल्कुल कोई आधार नहीं'' है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर की गई आलोचनाओं को ''जानकारी का अभाव'' बताते हुए खारिज कर दिया। वित्त मंत्री ने उन्हें चुनौती दी कि वह उनके सामने खड़े होकर बजट में खामियों के दावों को दस्तावेजों के आधार पर साबित करें। गांधी के आरोप का जवाब देते हुए कि बजट में बेरोजगारी, ग्रामीण संकट और विनिर्माण क्षेत्र में मंदी को नजरअंदाज किया गया है।

सीतारमण ने कहा कि इन आरोपों का ''बिल्कुल कोई आधार नहीं'' है और उन्होंने कांग्रेस नेता पर बिना किसी ठोस आधार के व्यापक दावे करने का आरोप लगाया। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वह बजट में ऐसा कोई पैरा दिखाएं जो इन आरोपों का समर्थन करता हो। सरकार ने युवाओं के कौशल विकास, उद्यमिता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित किया है।

Advertisement

सीतारमण ने बजट का विवरण भी दिया, जिसमें कृषि और ग्रामीण रोजगार के लिए पारंपरिक समर्थन के साथ-साथ उभरती श्रम बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कौशल विकास और युवा-केंद्रित प्रशिक्षण ढांचे को नए सिरे से बढ़ावा देने का प्रावधान है। गांधी द्वारा की गई आलोचना के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि यदि वह इसका जवाब देंगी तो वह एक ऐसे आरोप को विश्वसनीयता प्रदान करेंगी, जिसका कोई आधार ही नहीं है। मैं चाहूंगी कि वह बजट में मौजूद उन सभी कमियों को स्पष्ट रूप से बताएं, जिन्हें वह बजट के संबंध में पेश कर रहे हैं। मैं इस संबंध में उन्हें चुनौती देती हूं।

Advertisement

सीतारमण ने कहा कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए उनके बजट में युवाओं को प्रशिक्षण देने, उन्हें उद्यमी बनने के अवसर प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रावधान किए गए हैं कि इन सभी चीजों में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) को नजरअंदाज न किया जाए। अमेरिका के टैरिफ (शुल्क) में कटौती की घोषणा के बाद गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारतीय किसानों को ''बेचने'' का आरोप लगाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर, सीतारमण ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वाणिज्य मंत्री इस मुद्दे पर संसद में बयान देंगे।

Advertisement
×