Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भारत पर व्यापक आर्थिक प्रभाव की आशंका

तेल आपूर्ति पर फिलहाल कोई बड़ा खतरा नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र।
Advertisement

विश्लेषकों ने राय जताई है कि ईरान में गहराते संकट के कारण भारत को कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और व्यापक आर्थिक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, देश की तेल आपूर्ति शृंखला को अभी तक किसी संरचनात्मक असुरक्षा का सामना नहीं करना पड़ा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते तनाव ने ब्रेंट क्रूड की कीमतों को 73 डॉलर प्रति बैरल के सात महीने के उच्च स्तर तक पहुंचा दिया है। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों में भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ गया है, जिससे मुद्रास्फीति और चालू खाते के घाटे (सीएडी) पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, निकट भविष्य में तेल आपूर्ति बाधित होने की संभावना कम है।

Advertisement

केपलर के शीर्ष शोध विश्लेषक सुमित रितोलिया ने कहा, ‘मौजूदा स्थिति में शुरुआती प्रभाव मात्रा के बजाय कीमतों पर आधारित होने की संभावना है। भू-राजनीतिक जोखिम के कारण ब्रेंट की कीमतों के साथ ही माल ढुलाई दरों और युद्ध-जोखिम बीमा लागत में भी वृद्धि होगी।’ रितोलिया के अनुसार, अगर पश्चिम एशिया से आपूर्ति कम होती है, तो भारतीय रिफाइनरियां फिर से रूसी तेल की ओर रुख कर सकती हैं। समुद्र में मौजूद रूसी तेल का भंडार भारत के लिए एक ‘बफर’ के रूप में काम करेगा।

Advertisement

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति का असर भारत की अर्थव्यवस्था, ईंधन की कीमतों, महंगाई और प्रवासियों द्वारा भेजे जाने वाले धन पर पड़ेगा।

Advertisement
×