Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

FDA Raid: खाद्य सामग्री की पैकेजिंग से छेड़छाड़, नवी मुंबई में गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस जांच में जुटी

FDA Raid: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नवी मुंबई में एक बड़े खाद्य पैकेजिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नामी कंपनियों के निर्यात किए जाने वाले उत्पादों पर निर्माण और इस्तेमाल की अंतिम तिथि बदलकर उन्हें दोबारा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

FDA Raid: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नवी मुंबई में एक बड़े खाद्य पैकेजिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नामी कंपनियों के निर्यात किए जाने वाले उत्पादों पर निर्माण और इस्तेमाल की अंतिम तिथि बदलकर उन्हें दोबारा बाजार में बेचता था।

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई में 76 लाख रुपये से अधिक मूल्य का खाद्य सामान और इस्तेमाल की अवधि पूरी कर चुके उत्पाद जब्त किए गए।

Advertisement

एफडीए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जब्त सामान में लोकप्रिय जलपान, पेय पदार्थ और तुरंत तैयार किए जा सकने वाले खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इनमें वेफर्स और आलू के चिप्स, एक लोकप्रिय ब्रांड के नूडल्स और सूप, मेयोनेज के पैकेट तथा शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली प्रमुख कंपनियों के डिब्बे शामिल हैं।

Advertisement

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह गिरोह पैकेट पर दर्ज निर्माण की तारीख और इस्तेमाल की अंतिम तिथि को मिटाकर नयी तिथियां अंकित करता था। इसके अलावा, गिरोह इस्तेमाल की अवधि पूरी कर चुके सामान को दोबारा बेचने के लिए उस पर नए लेबल चिपकाता था।

एफडीए और नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में स्थित 'मेसर्स साधना एंटरप्राइजेज' पर 24 से 29 अगस्त के बीच मिलकर यह कार्रवाई की।

एफडीए ने बताया कि प्रतिष्ठान में मुंबई, नयी दिल्ली और नोएडा की 10 प्रमुख निर्यातक कंपनियों से जुड़े उत्पादों का भंडारण और दोबारा पैकेजिंग करने के साथ उनके लेबल में अवैध रूप से छेड़छाड़ की जा रही थी। उसने बताया कि प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और तुर्भे थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Advertisement
×