Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

FCRA Bill 2026 : कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- FCRA संशोधन बिल असंवैधानिक, नहीं होने देंगे पास

सरकार बुधवार को एफसीआरए विधेयक पारित कराने की तैयारी में, हम ऐसा नहीं होने देंगे: कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल। -फाइल फोटो
Advertisement

FCRA Bill 2026 : कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार बुधवार को लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित कराने की योजना बना रही है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि यह विधेयक असंवैधानिक है और गैर सरकारी संगठनों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा संचालित संगठनों को नष्ट कर देगा।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस सांसदों को दिल्ली पहुंचने और बुधवार को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। कांग्रेस बुधवार सुबह संसद परिसर में इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भाजपा कल संसद में एफसीआरए संशोधनों को पारित करने की योजना बना रही है। यह ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस और कई विपक्षी दल चुनावों में व्यस्त हैं।"

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से असंवैधानिक विधेयक है, जो गैर सरकारी संगठनों और सामुदायिक संगठनों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा संचालित संगठनों को नष्ट कर देगा। वेणुगोपाल ने कहा, "हम भाजपा को इस कठोर विधेयक के माध्यम से ईमानदार परोपकारी संस्थानों का गला नहीं घोंटने देंगे।" उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसदों को तत्काल दिल्ली पहुंचने और बुधवार को संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए कहा गया है।

Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस इस विधेयक के खिलाफ सुबह 10.30 बजे संसद के बाहर प्रदर्शन करेगी। हम इसे किसी भी हालत में पारित नहीं होने देंगे।" गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बीते बुधवार को लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया था। इस विधेयक का उद्देश्य विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 में संशोधन करना है। राय ने कहा था कि यह विधेयक विदेशी अंशदान के उपयोग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगा।

Advertisement
×