Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Father Son Tragedy : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया

Father Son Tragedy : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर गुस्से में अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और सबूत छिपाने के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पुलिस के अनुसार विस्तृत पूछताछ के बाद अक्षत ने अपने पिता की हत्या की बात स्वीकार की। फोटो साभार: एक्स
Advertisement

Father Son Tragedy : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर गुस्से में अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए। धड़ को ड्रम में छिपा दिया गया, जबकि अन्य अंग अलग-अलग फेंक दिए गए। मृतक की पहचान मनवेंद्र सिंह (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी उनका बेटा अक्षत सिंह (21) है।

सुबह साढ़े चार बजे हुआ विवाद

पुलिस उपायुक्त, केंद्रीय, विक्रांत वीर ने बताया कि आशियाना थाने में दर्ज गुमशुदगी की जांच के दौरान यह सनसनीखेज खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4.30 बजे किसी बात को लेकर उसके और पिता के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

तीसरी मंजिल से नीचे लाकर काटे शव के टुकड़े

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाया और ग्राउंड फ्लोर के एक खाली कमरे में रख दिया। वहां उसने कथित तौर पर शव के टुकड़े किए। शरीर का धड़ ड्रम में छिपा दिया गया, जबकि अन्य अंग अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement
×