Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Fatehgarh Sahib Bus Accident : खंभे से टकराकर पलटी बस, करंट दौड़ने से मची चीख-पुकार: फतेहगढ़ साहिब में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

Fatehgarh Sahib Bus Accident :  पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। यह हादसा बस्सी पठाना इलाके के पास गांव हिम्मतपुरा में देर रात उस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहगढ़ साहिब : बस्सी पठाना के पास हुए बस हादसे में घायल श्रद्धालुओं का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मंगलवार रात आनंदपुर साहिब से लौटते समय श्रद्धालुओं की बस पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं।
Advertisement

Fatehgarh Sahib Bus Accident : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। यह हादसा बस्सी पठाना इलाके के पास गांव हिम्मतपुरा में देर रात उस समय हुआ, जब आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी श्रद्धालु बस्सी पठाना के नजदीक गांव मैण माजरी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। बस पलटने के बाद उसमें अचानक करंट आ गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में कोई खराबी आ गई थी जिसके बाद वह सड़क पर पलट गई। फतेहगढ़ साहिब के पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार ने बताया कि इस घटना में एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

गंभीर घायल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने एक्सीडेंट देखने के बाद अन्य लोगों को भी बुलाया और बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे के बाद 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को साइड करवा दिया है।

Advertisement

एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी, सांसद ने जताया शोक

स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर काफी देरी से पहुंची, जिसके चलते ग्रामीणों ने ही घायलों को निकालने का जिम्मा उठाया। इस दर्दनाक हादसे पर बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि श्री आनंदपुर साहिब से आ रहे तीर्थयात्रियों की बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है। गुरु साहिब दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

Advertisement
×