Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Fatehabad: गांव दरियापुर अघोषित बिजली कट से तंग ग्रामीणों ने बिजलीघर में किया हंगामा, गेट पर जड़ा ताला

कर्मचारी न मिलने पर मुख्य गेट पर लगाया ताला, 3 घंटे तक चला गतिरोध, पुलिस पहुंची, लेकिन विभाग का कोई अधिकारी नहीं आया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद के दरियापुर बिजली घर में बीती रात एकत्रित ग्रामीण। फोटो स्रोत हप्र
Advertisement

भीषण गर्मी व उमस में अघोषित बिजली कटो से परेशान फतेहाबाद के गांव दरियापुर के सैकड़ों लोग बीती रात दरियापुर के बिजली घर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिजली घर में जमकर हंगामा किया। उस समय कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था।

कई रातों से लगने वाले अघोषित कटों से परेशान ग्रामीण रात करीब 9 बजे एकजुट होकर बिजली घर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि उमस व बारिश के मौसम में रात को कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ मच्छरों के भारी प्रकोप ने लोगों की रातों की नींद हराम कर दी है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

Advertisement

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बिजली निगम पर भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि रात के समय जानबूझकर गांव की रिहायशी बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जबकि उसी दौरान खेतों की ट्यूबवेल लाइन निर्बाध रूप से चलती रहती है। इसी रवैये से गांव के लोग भारी आक्रोश में थे।

Advertisement

बिजली घर पर कोई मौजूद न होने से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोशित भीड़ ने बिजली घर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

बिजली घर पर हंगामे और ताला लगाने की की सूचना के स्थानीय पुलिस चौकी से पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीण विभाग के जे ई को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

पुलिस प्रशासन ने गुस्साए ग्रामीणों को शांत करने और समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीण किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते यह भारी हंगामा और गतिरोध रात में करीब 3 घंटों तक जारी रहा।

Advertisement
×