Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Farmers Mahapanchayat : किसानों के हक की लड़ाई तेज, औरंगाबाद में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन; 4 अक्टूबर को होगी महापंचायत

चार अक्टूबर को यमुनानगर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर हुई भाकियू की बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अक्टूबर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर जगाधरी रैस्ट हाउस में मौजूद भाकियू के पदाधिकारी।
Advertisement

Farmers Mahapanchayat : भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जगाधरी में हुई।जिसकी अध्यक्षता जिला सरक्षंक महेंद्र चमरौडी ने की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपराणा नंबरदार और प्रदेश महासचिव अरविंन कंबोज मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि 4अक्टूबर को रेस्ट एरिया औरंगाबाद (पंचकूला सहारनपुर हाईवे) पर 10बजे एक किसान महापंचायत होगी, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत,राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष रतनमान शामिल होंगे।

गुर्जर ने कहा कि इस महापंचायत में किसानों के गन्ने का रेट व मंडियों में धान खरीद तथा बिजली,खाद,बीज से जुड़ी किसानो की समस्याएं और यमुनानगर से रादौर सड़क सहित कई अहम मुद्दों पर विचार होगा। सुभाष गुर्जर ने बताया कि महापंचायत में कड़े निर्णय लिये जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि अगर 30 सितंबर तक यह सड़क नहीं बनती तो 4 अक्टूबर को इसे लेकर महापंचायत में कड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Advertisement

गुर्जर ने बताया कि इस महापंचायत को लेकर हर ब्लॉक अध्यक्षों और जिला के पदाधिकारीयो को जिम्मेवारियां सौंपी गई। इसे लेकर एक 15सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सुभाष गुर्जर ने कहा कि यह पंचायत जिला स्तरीय पंचायत होगी और इसमें सभी किसान अपना ट्रैक्टर लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि अब संगठन में ट्रैक्टर प्रमुख भी बनाए जाएंगे ।गुर्जर ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपनी फसल और नस्ल को बचाने के लिए इस महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएं।

Advertisement

आज मौके पर यादविंदर कांबोज,सुभाष शर्मा, नरेश मोहडी,दलवीर कैल,रणबीर बाड़ीमाजरा ,हरपाल सुढल,विनोद गुर्जर तेलीपुरा, देवेंद्र रुलाखेड़ी,मानसिंह मजाफत स.सुखदेव सिंह स.रविंदर पाल,साहिल सेतिया,स.भुपेंद्र सिंह भोला,दयाराम पूर्व सरपंच जगतार रानीपुर विजेंद्र राणा जनक पांडो अशोक डांगी ,सिमरत गिल, अमरजीत कर्म,सिह,ध्यान सिह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
×