Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Farmers Delhi March : दिल्ली जा रहे किसानों को बहादुरगढ़ में रोका, यूईआर-2 पर पुलिस की बैरिकेडिंग

पंजाब से दिल्ली किसान घाट जा रही पांच बसें हाईवे पर रोकी गईं, मौके पर तनाव; किसानों का दावा- पहले से तय एक दिवसीय धरने में शामिल होने जा रहे थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Farmers Delhi March : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली जा रहे किसानों को मंगलवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ में रोक दिया गया। एयरपोर्ट और द्वारका की ओर जाने वाले अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पंजाब से दिल्ली के किसान घाट जा रहे किसानों की पांच बसों को हाईवे पर ही रोक लिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

किसानों का कहना है कि वे जंतर-मंतर पर चल रहे किसी प्रदर्शन में शामिल होने नहीं, बल्कि पहले से प्रस्तावित एक दिवसीय धरने में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे। किसानों के अनुसार उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धरना देने के बाद वापस लौटने का था, लेकिन रास्ते में ही उन्हें रोक दिया गया।

Advertisement

दिल्ली सीमा पर कड़ी घेराबंदी, किसानों ने जताया विरोध

दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने सीमा पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बहादुरगढ़ में बसें रोके जाने के बाद किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाने से रोककर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

Advertisement

किसानों ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसके लिए पहले से कार्यक्रम तय था। उनका आरोप है कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार में भी बाधा डाल रही है।

आगे की रणनीति पर सभी किसान संगठन करेंगे फैसला

किसान नेताओं ने कहा कि देशभर के किसान संगठन मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा कर आगे की संयुक्त रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को इसी तरह रोका जाता रहा तो सभी किसान संगठन मिलकर आंदोलन की अगली रूपरेखा तैयार करेंगे।

Advertisement
×