Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

स्कूल में फर्जी छात्र, परिसर में शराब की बोतलें; CJP ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, 8 दिन में अधिकारियों के निलंबन की रखी मांग

लातूर के औसा के जिला परिषद स्कूल में फर्जी छात्र और शराब की बोतलें मिलीं: दीपके

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

School Thik Karo Campaign : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि लातूर जिले के औसा स्थित जिला परिषद (जिप) स्कूल के दौरे के दौरान कक्षाओं में फर्जी छात्र बैठे मिले और स्कूल परिसर में शराब की बोतलें भी मिलीं। दीपके अपनी पार्टी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत जिला परिषद प्राथमिक स्कूल पहुंचे थे।

उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के स्कूलों की खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को आठ दिन के भीतर निलंबित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये अधिकारी आधिकारिक दौरों का बहाना बनाकर उपलब्ध नहीं रहते हैं। दीपके ने संवाददाताओं से कहा कि मुंबई से 500 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित औसा के जिला परिषद स्कूल में पीने के पानी की सुविधा नहीं थी और उनके पहुंचने से कुछ समय पहले ही स्कूल के शौचालयों की सफाई कराई गई थी।

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि स्कूल परिसर की सफाई भी उनके दौरे से एक दिन पहले ही की गई थी। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान खींची गई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि स्कूल परिसर में अवैध गतिविधियां चल रही थीं, जहां शराब की बोतलें भी मिलीं। सीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कक्षाओं में बैठे कुछ छात्रों के नाम स्कूल की पंजी में दर्ज नहीं थे।

Advertisement

Advertisement
×