Factory Fire Incident: झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत
Factory Fire Incident: झारखंड के रामगढ़ जिले में इस्पात के कारखाने में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित...
Factory Fire Incident: झारखंड के रामगढ़ जिले में इस्पात के कारखाने में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित इस्पात के कारखाने के 'कैप्टिव पावर प्लांट' से आग फैल गई। 'कैप्टिव पावर प्लांट' का मतलब है किसी फैक्टरी या उद्योग द्वारा अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा करने के लिए लगाया गया बिजली संयंत्र।
रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार कर्मचारियों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान संजीव, विनीत और अभिषेक के रूप में हुई है। मुख्य कारखाना निरीक्षक मनीष सिन्हा ने कहा, "स्टील फैक्टरी 'मां छिन्नमस्तिका इस्पात' के 'कैप्टिव पावर प्लांट' में आग लग गई।
जांच के लिए दो-सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया है, जिसमें एक कारखाना निरीक्षक और छोटानागपुर के मुख्य उपनिरीक्षक शामिल हैं।" प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कारखाने में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे।

