Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रतिकूल परिस्थितियों में भारतीयों को निकालने का काम तेज

भारत और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों के बीच मंगलवार को सीमित विमान परिचालन फिर से शुरू हुआ, लेकिन इस दौरान कई उड़ानों को हवा से ही वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा। बड़े पैमाने पर उड़ानों का रद्दीकरण जारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मंगलवार को दुबई से नयी दिल्ली पहुंचा भारतीय परिवार प्रसन्न मुद्रा में। -प्रेट्र
Advertisement

भारत और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों के बीच मंगलवार को सीमित विमान परिचालन फिर से शुरू हुआ, लेकिन इस दौरान कई उड़ानों को हवा से ही वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा। बड़े पैमाने पर उड़ानों का रद्दीकरण जारी रहा और हजारों यात्री फंसे रहे। ईरान-अमेरिका संघर्ष के चौथे दिन हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण एयरलाइंस प्रतिबंधित सेवाएं संचालित कर रही हैं। इस व्यवधान के बीच, भारतीय विमानन कंपनियों ने फंसे हुए यात्रियों को निकालने और सेवाओं की बहाली के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एयर इंडिया का विमान दुबई से 149 फंसे हुए यात्रियों को लेकर सुबह 10:58 बजे दिल्ली पहुंचा। उधर, इंडिगो ने बताया कि उसने जेद्दा के लिए चार वापसी उड़ानों के साथ निकासी अभियान शुरू किया है और मस्कट, एथेंस, मदीना और अन्य गंतव्यों के लिए चरणों में सेवाएं फिर से शुरू करने की योजना है। एयरलाइन ने कहा कि मंजूरी और हवाई क्षेत्र की स्थितियों के आधार पर 13 वापसी उड़ानें बहाल होने की उम्मीद है।

विमानन सूत्रों के अनुसार, पांच भारतीय संचालित विमान खाड़ी के हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस के तीन (दोहा, बहरीन और अबू धाबी), इंडिगो का एक कार्गो विमान (दुबई) और अकासा एयर का एक विमान (अबू धाबी)

Advertisement

शामिल है।

Advertisement

Advertisement
×