Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Epstein Files Dispute : एपस्टीन फाइल्स पर सियासी घमासान, संबित पात्रा ने कांग्रेस पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

संबित पात्रा बोले– ई-मेल में ‘HIS’ जोड़कर पीएम मोदी को बदनाम करने की कोशिश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एनआई
Advertisement

Epstein Files Dispute : जेफरी एपस्टीन फाइल्स को लेकर भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। लोकसभा भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एनआई को कहा, "जेफरी एपस्टीन के नाम से एपस्टीन फाइल्स चलती है, वो एपस्टीन फाइल्स का खुलासा हुआ है... उस (जेफरी एपस्टीन) व्यक्ति से जुड़े एक ई-मेल, जिसमें जेफरी एपस्टीन किसी और के साथ बात कर रहा है। उस ई-मेल को कांग्रेस पार्टी ने एडिट किया है।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि उस ई-मेल में 'हिज' (HIS) शब्द जोड़कर इस प्रकार से उसे चित्रित किया गया है कि मानों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेफरी एपस्टीन से कोई सलाह ली हो। ई-मेल में ऐसा नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने फ्रॉड करके उसमें 'हिज' (HIS) शब्द जोड़ा है। यही कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा है। जिन प्रधानमंत्री मोदी को न जाने कितने देशों में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है... ऐसे व्यक्ति को अपमानित करने के लिए फ्रॉड का सहारा लेना, ये कांग्रेस पार्टी कर रही है..."

Advertisement

Advertisement

गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन जांच से जुड़े हाल ही में सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये दस्तावेज अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) द्वारा जारी किए गए हैं। आरोप 2013 में एपस्टीन द्वारा खुद को भेजे गए ड्राफ्ट ईमेल्स में दर्ज हैं।

इन ईमेल्स में एपस्टीन ने दावा किया कि बिल गेट्स के रूसी महिलाओं के साथ यौन संबंध थे, जिससे उन्हें एक यौन संचारित रोग (STD) हो गया। एपस्टीन ने यह भी आरोप लगाया कि गेट्स ने एंटीबायोटिक्स हासिल करने की कोशिश की थी, जिन्हें उनकी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा गेट्स को गुप्त रूप से दिए जाने की बात कही गई। हालांकि, इन सभी दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement
×