Encounter in Panipat: इसराना में ट्रांसपोर्टर पर हमला करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Encounter in Panipat: पानीपत के जाने-माने ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों बदमाशों को पानीपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। यह मुठभेड़ थाना इसराना क्षेत्र में पानीपत–गोहाना रोड से जौंधन खुर्द की ओर जाने...
Encounter in Panipat: पानीपत के जाने-माने ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों बदमाशों को पानीपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। यह मुठभेड़ थाना इसराना क्षेत्र में पानीपत–गोहाना रोड से जौंधन खुर्द की ओर जाने वाले रास्ते पर बुधवार तड़के हुई।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान नौल्था निवासी सुनील उर्फ गुंडा, डाहर निवासी प्रिंस तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है। घायल आरोपियों सुनील और प्रिंस को इलाज के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत सीआईए-1 और एसटीएफ सोनीपत की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों की भूमिका ट्रांसपोर्टर पर हुए जानलेवा हमले में स्पष्ट रूप से सामने आई है। मामले की गहन जांच जारी है और बदमाशों के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

