शिवम बनकर फिर छाए इमरान हाशमी, आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक कमाए
Advertisement
Awarapan 2 Box Office : अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म "आवारापन 2" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में आई कल्ट फिल्म "आवारापन" का सीक्वल है, जिसमें अभिनेता ने शिवम की भूमिका निभाई थी।
"आवारापन 2" में हाशमी के अलावा दिशा पाटनी ने जारा और शबाना आजमी ने नफीसा नवाज की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। "आवारापन 2" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 152.36 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

