Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Elder Care Leave: मां ने 20 साल दिए, अब बच्चों को भी समय मिलना चाहिए... राज्यसभा में उठा दिल से जुड़ा मुद्दा

Elder Care Leave:  संसद के उच्च सदन राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐसा मुद्दा उठा, जो सीधे हर कामकाजी परिवार के दिल से जुड़ा है। भारतीय जनता पार्टी की सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने यह मुद्दा उठाया। सुमित्रा वाल्मिकी ने बुजुर्ग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Elder Care Leave:  संसद के उच्च सदन राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐसा मुद्दा उठा, जो सीधे हर कामकाजी परिवार के दिल से जुड़ा है। भारतीय जनता पार्टी की सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने यह मुद्दा उठाया।

सुमित्रा वाल्मिकी ने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल कर रहे सरकारी व निजी सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए 45 दिन की अनिवार्य छुट्टी देने की मांग की।

Advertisement

सुमित्रा वाल्मीकि ने सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए 60 साल से अधिक उम्र के उनके बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल हेतु 45 दिन की अनिवार्य छुट्टी की मांग की। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सुमित्रा ने कहा, ''हमारी सरकार महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। मेरी भी एक मांग है।''

Advertisement

सुमित्रा ने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच उलझे लोगों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में 2026 में सबसे अधिक युवा शक्ति होने के बावजूद, वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 14.9 करोड़ से अधिक हो गई है।

उन्होंने कहा कि 2036 तक यह आंकड़ा 23 करोड़ से ऊपर पहुंच जाएगा और ''जल्द ही हर तीसरा भारतीय बुजुर्ग होगा।'' सुमित्रा ने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण और रोजगार के अवसरों ने करोड़ों युवाओं को उनके घरों से दूर कर दिया है, जिससे उनके माता-पिता अकेले रह गए हैं।

उन्होंने कहा, ''जब हर घर में बुजुर्गों को चिकित्सा देखभाल की जरूरत होती है, तो किसी व्यक्ति – पुत्र या पुत्री – की मौजूदगी बहुत जरूरी होती है। लेकिन उन्हें कार्यालय से छुट्टी लेने में कठिनाई होती है और अक्सर छुट्टी नहीं मिल पाती।''

सुमित्रा ने सरकार से अनुरोध किया कि सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों में वरिष्ठ नागरिकों यानी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की देखभाल के लिए 45 दिन की छुट्टी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा, ''जैसे माता अपने बच्चे को 20 साल देती है, उसी तरह पुत्र या पुत्री को भी बीमार माता-पिता की देखभाल के लिए अवकाश मिलना चाहिए।

Advertisement
×