Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एक कचौड़ी-दो समौसा, दीपके तेरा क्या भरोसा... NEET मुद्दे पर घिरे CJP प्रमुख, लातूर में छात्रों ने किया प्रदर्शन

लातूर में छात्रों ने प्रदर्शन कर दीपके पर नीट मुद्दे को बीच में छोड़ने का आरोप लगाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

CJP Protest : छात्रों के एक समूह ने शुक्रवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उन्होंने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले के खिलाफ लड़ाई को ''बीच में छोड़ दिया'' तथा अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर लिया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने दीपके से उन आश्वासनों पर जवाब मांगा, जो जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के बाद सरकार ने दिए थे। इस आंदोलन के परिणामस्वरूप 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था। छात्रों का समूह यहां गांधी चौक पर तख्तियां लेकर एकत्र हुआ और दीपके के खिलाफ नारेबाजी की।

Advertisement

समूह के नेता सतीश करांदे ने कहा, ''दीपके अब नीट के मुद्दे पर चुप क्यों हैं? नीट मामले का क्या हुआ? नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजे के मुद्दे पर दीपके ने क्या किया है? उन्हें केंद्र के समक्ष यह मामला उठाना चाहिए और छात्रों के भविष्य के लिए लड़ना चाहिए।'' करांदे ने दावा किया कि समूह पिछले करीब डेढ़ महीने से दीपके के संपर्क में था, लेकिन सीजेपी प्रमुख और उनके सहयोगी ''टालमटोल वाले'' जवाब दे रहे थे।

Advertisement

Advertisement
×