ED Violence Arrested: विजयन के घर छापे के बाद ईडी अधिकारियों पर हमला, आठ गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
ED Violence Arrested: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर छापेमारी करने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के वाहनों पर हुए हिंसक हमले के सिलसिले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस...
ED Violence Arrested: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर छापेमारी करने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के वाहनों पर हुए हिंसक हमले के सिलसिले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस प्रमुख रावदा ए चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
गृह मंत्री रमेश चेन्निथला से उनके आवास पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा कि घटना की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और हिंसा में शामिल कई अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है।
पुलिस प्रमुख ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री से छापेमारी टीमके खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर चर्चा की। रावदा ने कहा, ''उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।''
उन्होंने कहा, ''आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और हमने कई अन्य लोगों की पहचान भी कर ली है।'' उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की सूचना मिलने के बाद विजयन के आवास के आसपास विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस को छापेमारी की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा, ''ईडी ने हमें सूचित नहीं किया था, लेकिन जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, हमने कदम उठाए और सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए।''
ईडी अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों पर कथित हमले के बाद केरल पुलिस ने लगभग 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जिनमें गैरकानूनी रूप से एकत्र होना, दंगा, लोक सेवकों पर हमला, गलत तरीके से रोकना और हत्या के प्रयास जैसी धाराएं शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है, हालांकि अभी तक सभी गिरफ्तारियां नहीं हुई हैं और जांच जारी है।
