Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की छापेमारी, लुधियाना में कार्रवाई खत्म; गुरुग्राम में सर्च जारी

13 ठिकानों पर एक साथ छापे; मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़े होने की आशंका, यूरोप दौरे पर हैं मंत्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का लुधियाना स्थित आवास। ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

Sanjeev Arora ED Raid: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी का बड़ा ऑपरेशन सामने आया है। लुधियाना स्थित उनके घर और कारोबारी ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शनिवार दोपहर तक पूरा कर लिया गया, जबकि गुरुग्राम स्थित उनके आवास और दफ्तरों में कार्रवाई जारी है।

ED की टीम शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक साथ कई स्थानों पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया, जो शनिवार तक चलता रहा। यह कार्रवाई लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ समेत कुल 13 लोकेशनों पर एक साथ की गई। छापेमारी में मंत्री अरोड़ा के घर, उनके बेटे, बिजनेस पार्टनर हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों को भी शामिल किया गया।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना में तलाशी पूरी करने के बाद ED की टीमें अब गुरुग्राम स्थित दफ्तरों और अन्य परिसरों पर फोकस कर रही हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर मामले की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी बताई जा रही है।

Advertisement

छापेमारी के दौरान मंत्री अरोड़ा के गुरुदेव नगर स्थित आवास पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम अब वापस लौट चुकी है। उल्लेखनीय है कि छापेमारी के समय मंत्री संजीव अरोड़ा यूरोप दौरे पर हैं, जहां वे ‘इन्वेस्ट समिट’ से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

ED की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है, वहीं आगे की जांच और खुलासों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Advertisement
×