पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी
Punjab Minister ED Raid: करीब 20 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची ईडी टीम; सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवान भी तैनात, सेक्टर-2 स्थित आवास पर कार्रवाई जारी
Punjab Minister ED Raid: पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार सुबह छापेमारी की। ईडी की टीम करीब 20 वाहनों के काफिले के साथ सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के वाहन भी पहुंचे हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि, फिलहाल छापेमारी के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कार्रवाई जारी है और ईडी अधिकारियों की ओर से अभी कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें, संजीव अरोड़ा के घर ईडी पहले भी छापमारी कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: संजीव अरोड़ा पर ईडी रेड को लेकर भगवंत मान का हमला, कहा- भाजपा की ED फिर आई अरोड़ा के घर

