Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ईडी का कोलकाता में आई-पीएसी कार्यालय पर छापा, ममता बनर्जी मौके पर पहुंची!

क्या केंद्रीय गृह मंत्री का काम राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के आवासों पर छापा मारना : सीएम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रवर्तन निदेशालय।
Advertisement
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पीएसी के परिसर के साथ-साथ कुछ अन्य स्थानों पर भी धनशोधन की जांच के तहत छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आई-पीएसी के सह-संस्थापक एवं निदेशक प्रतीक जैन के परिसर की भी तलाशी ली जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडी की छापेमारी के बीच आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं। इस मौक पर उन्होंने कहा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री का काम राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के आवासों पर छापा मारना है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि यह कानून प्रवर्तन नहीं, बल्कि बदले की राजनीति है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×