Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ED Raid Mohali : खरड़ के फ्लैट में 24 घंटे बाद भी जांच जारी, घर से फेंकी गई थीं नकदी की गड्डियां

रियल एस्टेट समूहों पर सीएलयू धोखाधड़ी का आरोप, हाउसिंग सोसाइटी में सीआरपीएफ तैनात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ईडी ने गुरुवार को सीएलयू फर्जीवाड़े और खरीदारों से धोखाधड़ी के मामले में पंजाब के दो रियल एस्टेट समूहों पर छापेमारी की, जो आज भी जारी है।
Advertisement

ED Raid Mohali : प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने पंजाब के दो रियल एस्टेट समूहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ट्राई सिटी के अंतर्गत आने वाले मोहाली के खरड़ स्थित एक फ्लैट में गुरुवार को शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार को भी जारी रही। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधिकारी फ्लैट के भीतर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल में जुटे हैं।

छापेमारी के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा

जांच के दौरान खरड़ में उस समय नाटकीय स्थिति बन गई, जब छापेमारी वाले फ्लैट से नोटों की गड्डियां नीचे फेंकी गईं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई धोखाधड़ी से 'चेंज ऑफ लैंड यूज' यानी सीएलयू की मंजूरी हासिल करने और जमीन मालिकों व घर खरीदारों के साथ की गई धोखाधड़ी से जुड़ी है। जांच टीम ने इस दौरान भारी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

Advertisement

सोसाइटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

खरड़ की इस हाउसिंग सोसाइटी में सीआरपीएफ के जवानों ने घेराबंदी कर रखी है। सुरक्षा के लिहाज से किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। शुक्रवार को भी ईडी के अधिकारी बारी-बारी से ब्रेक लेकर अपनी जांच को आगे बढ़ाते रहे। गुरुवार को जांच के बीच ही एक अधिकारी द्वारा परिवार के बच्चों को स्कूल तक सुरक्षित पहुंचाया गया था। खबर लिखे जाने तक छापेमारी की प्रक्रिया जारी थी और विभाग की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
×