Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ED Raid: मादक पदार्थ तस्करी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों में छापों से हड़कंप

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने 142 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत सोमवार को मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि जिन परिसरों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने 142 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत सोमवार को मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि जिन परिसरों पर छापे मारे गए वे भारत-म्यांमा अंतरराष्ट्रीय सीमा (मिजोरम में) और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (त्रिपुरा में) के निकट स्थित हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि ईडी का धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामला स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की शिकायत पर आधारित है। यह मामला 21 अगस्त, 2025 को त्रिपुरा में 49.10 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन की जब्ती से संबंधित है।

Advertisement

आरोप है कि एक संगठित सीमा पार गिरोह मिजोरम के चम्फाई-ज़ोखावथर क्षेत्र के रास्ते म्यांमा से मेथम्फेटामाइन की तस्करी कर त्रिपुरा में खरीदारों तक पहुंचा रहा था। ईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 142 करोड़ रुपये की अपराध की रकम को कई बैंक खातों और फर्जी कंपनियों के माध्यम से ठिकाने लगाया गया था।

Advertisement
×