EC की बड़ी कार्रवाई, वोटरों को लुभाने की साजिश नाकाम; बंगाल-तमिलनाडु में बड़ी बरामदगी
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु से 1,000 करोड़ रुपये की नकदी और वस्तुओं की जब्त
Advertisement
EC Election Action : निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में नकदी, मादक प्रदार्थ और शराब सहित कुल 1000 करोड़ रुपये की कीमत की जब्ती की गई, जिसका इस्तेमाल इन विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना था।
आयोग का कहना है कि बीते 26 फरवरी को चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) के सक्रिय होने के बाद से प्रवर्तन अधिकारियों ने दोनों राज्यों में 1072.13 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी तथा वस्तुओं की वसूली की है। जब्ती में 127.67 करोड़ रुपये नकद, 106.3 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 41,000 लीटर शराब, लगभग 184 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग और 215 करोड़ रुपये मूल्य की सोना और चांदी जैसी कीमती धातुएं शामिल हैं। अधिकारियों ने 418 करोड़ रुपये की मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं भी जब्त की हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×
