Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

E20 Fuel Dispute : अगर माइलेज घटा तो मुआवजा देंगे? केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को भेजा पत्र, E20 पेट्रोल पर लिखित में मांगा जवाब

केजरीवाल ने 29 वाहन निर्माताओं को पत्र लिखा, ई20 ईंधन से 'माइलेज' पर असर को लेकर जवाब मांगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अरविंद केजरीवाल। -फाइल फोटो
Advertisement

E20 Fuel Dispute : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को 29 वाहन निर्माताओं को पत्र लिखकर उनसे यह जानना चाहा कि ई20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहनों के 'माइलेज' और प्रदर्शन पर क्या असर पड़ता है तथा उन्होंने कंपनियों से सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा।

केजरीवाल ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और हीरो मोटोकॉर्प को अलग-अलग पत्र लिखे। उन्होंने इन कंपनियों के उन हालिया बयानों का जिक्र किया जिनमें कहा गया था कि ई20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहनों के 'माइलेज' पर असर नहीं पड़ेगा। केजरीवाल ने अपने पत्रों में इन कंपनियों से यह लिखित आश्वासन मांगा कि यदि ई20 ईंधन के इस्तेमाल से ग्राहकों के वाहनों का 'माइलेज' घटता है या वाहनों पर कोई असर पड़ता है तो निर्माताओं की ओर से उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

Advertisement

फिलहाल वाहन निर्माताओं ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने 26 अन्य वाहन कंपनियों को भी अलग-अलग पत्र लिखकर ई20 ईंधन के इस्तेमाल, इससे वाहनों के 'माइलेज' और प्रदर्शन पर पड़ने वाले संभावित असर तथा उपभोक्ताओं द्वारा उठाई जा रही चिंताओं पर जवाब देने को कहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वह वीरवार को पेट्रोल पंपों पर जाकर वाहन मैकेनिक से मिलेंगे ताकि ई20 ईंधन के इस्तेमाल पर उनकी राय जान सकें और वाहनों पर इसके असर को लेकर चर्चा कर सकें। केजरीवाल ने कहा कि वह उपभोक्ताओं के अनुभवों एवं उनकी चिंताओं का पता लगाने के लिए उनसे भी बातचीत करेंगे।

Advertisement
×