Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

DU Academic Session: नए छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू, उत्साह के साथ हुआ स्वागत

DU Academic Session: दिल्ली विश्वविद्यालय  में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया। विश्वविद्यालय के कॉलेजों ने नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन और परिचय कार्यक्रम आयोजित किए। कई कॉलेज नए छात्रों को परिसर के माहौल, शैक्षणिक प्रक्रियाओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

DU Academic Session: दिल्ली विश्वविद्यालय  में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया। विश्वविद्यालय के कॉलेजों ने नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन और परिचय कार्यक्रम आयोजित किए। कई कॉलेज नए छात्रों को परिसर के माहौल, शैक्षणिक प्रक्रियाओं और छात्र सहायता सेवाओं से परिचित कराने के लिए विभागवार ओरिएंटेशन सत्र आयोजित करेंगे।

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने के बीच इस सप्ताह के अंत में साझा परिचय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने हैं। 'कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम'  के तहत प्रवेश के दूसरे दौर की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इस दौरान हजारों उम्मीदवारों ने नई आवंटित या अद्यतन की गई सीटों को स्वीकार किया है।

Advertisement

कॉलेज आवेदन पत्रों के सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर शुल्क जमा कर दें, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सुचारू रूप से हो सके। दूसरे दौर में विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों के लिए आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम समय सीमा सोमवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक बढ़ाई थी।

Advertisement

कॉलेज मंगलवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन कर सकते हैं, जबकि प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बुधवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक है। पहले दौर में विश्वविद्यालय ने 63,756 छात्रों के प्रवेश की पुष्टि की थी।

पहली आवंटन सूची में 67 कॉलेजों के 221 पाठ्यक्रमों में 71,000 से अधिक सीटों के लिए 93,033 छात्रों को सीटें आवंटित की गई थीं। ये सीट आवंटन उन 2.08 लाख से अधिक छात्रों में से किया गया था, जिन्होंने सीएसएएस प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण में अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेजों के विकल्प जमा किए थे।

Advertisement
×