Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab Drug Network: दुबई से चल रहा था पंजाब में नशे का नेटवर्क, 30 किलो हेरोइन के साथ 6 गिरफ्तार

Punjab Drug Network: दुबई में बैठे तस्कर के इशारे पर पंजाब में सप्लाई हो रही थी हेरोइन; हवाला कनेक्शन की भी जांच शुरू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बरामद हेरोइन। फोटो स्रोत पंजाब डीजीपी के एक्स अकाउंट से
Advertisement

Punjab Drug Network: पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप पंजाब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा था।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

Advertisement

डीजीपी के अनुसार, दुबई स्थित तस्कर के निर्देश पर आरोपी निर्धारित स्थानों से हेरोइन की खेप उठाते थे और फिर उसे पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और राज्य में नशे की आपूर्ति कर रहा था।

Advertisement

इस मामले में अमृतसर के छेहरटा थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाशने में जुटी है। जांच एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान, वित्तीय लेन-देन की पड़ताल और संभावित हवाला कनेक्शन की जांच कर रही हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ड्रग तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखेगी।

Advertisement
×