Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Drug Gang Busted: मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 100 करोड़ रुपये की एमडी बनाने का कच्चा माल जब्त

Drug Gang Busted: मुंबई में मादक पदार्थों के एक निर्माण नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार लाख रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त किया है, जिससे 100 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) तैयार की जा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Drug Gang Busted: मुंबई में मादक पदार्थों के एक निर्माण नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार लाख रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त किया है, जिससे 100 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) तैयार की जा सकती थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया कि इस कार्रवाई के जरिए तस्करों के उस मंसूबे पर पानी फेर दिया गया है, जिसके तहत बाजार में भारी मात्रा में 'कृत्रिम मादक पदार्थ' खपाने की तैयारी थी। अधिकारियों के अनुसार, पिछले महीने की शुरुआत में मेफेड्रोन तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू हुई थी।

Advertisement

इसी कड़ी में हाल ही में मुंबई के मालवणी (सामान नगरी और आजमी नगर) और गोराई (मौज मनोरी) से रसायन और निर्माण उपकरण जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत चार लाख रुपये है। मीरा भायंदर-वसई विरार अपराध इकाई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख ने दावा किया कि तैयार उत्पाद के रूप में इनका संभावित बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता।

Advertisement

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे ने कहा, "अगर पुलिस जांच को केवल गिरफ्तारियों तक सीमित रखती और जांच नहीं करती, तो इस कच्चे माल को तैयार एमडी में बदल दिया जाता और तस्करों के माध्यम से वितरित किया जाता।" अधिकारी ने बताया कि अब तक पुलिस ने 13.61 करोड़ रुपये मूल्य की 6.773 किलोग्राम एमडी जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
×