Drone Search Operation: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास ड्रोन दिखा, सुरक्षा बलों ने शुरू किया व्यापक तलाश अभियान
Drone Search Operation: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे एक गांव के ऊपर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सोमवार तड़के तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, रविवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर के...
Advertisement
Drone Search Operation: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे एक गांव के ऊपर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सोमवार तड़के तलाश अभियान शुरू किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, रविवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर के अग्रिम गांवों मीनका और बेरीपट्टन के ऊपर ड्रोन जैसी वस्तु देखी गई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तान में नियंत्रण रेखा के पार लौटने से पहले कुछ समय के लिए भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था।
Advertisement
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सुबह होते ही यह जांच करने के लिए तलाश अभियान शुरू किया कि क्या ड्रोन ने नशीले पदार्थ या हथियार तो नहीं गिराए थे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
Advertisement
Advertisement
×

