Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

UP के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और वैन की टक्कर, 3 महिलाओं समेत 6 की मौत

Yamuna Expressway Accident: हादसा तड़के चार बजकर 20 मिनट पर सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास हुआ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मंगलवार सुबह हाथरस में एक वैन से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई डबल डेकर बस। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पीटीआई फोटो
Advertisement

Yamuna Expressway Accident: हाथरस जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के चार बजकर 20 मिनट पर सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास हुआ। उसने बताया कि वैन में सवार 13 लोग दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे तभी नोएडा से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में वैन में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। तीन बच्चों, दो पुरुषों और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि वैन चालक सुरक्षित है। वैन में सवार सभी लोग दिल्ली के निवासी थे और अलग-अलग परिवार से थे।

Advertisement

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनमें से दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement
×