Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Donald Trump : भारत-पाक तनाव पर ट्रंप का दावा दोहराया, कहा : ‘परमाणु युद्ध रोका, करोड़ों जानें बचीं’

Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को टलवाया और इससे करोड़ों लोगों की जान बची। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डोनाल्ड ट्रंप। -फाइल फोटो
Advertisement

Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को टलवाया और इससे करोड़ों लोगों की जान बची। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने भी उन्हें इस बात का श्रेय दिया है।

फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के मुखिया और एक अत्यंत सम्मानित जनरल, जो फील्ड मार्शल भी हैं, के साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी यह माना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक करोड़ लोगों की जान बचाई, शायद उससे भी ज्यादा।

Advertisement

ट्रंप के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे और स्थिति युद्ध की ओर बढ़ रही थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हालिया घटनाक्रम में आठ विमान मार गिराए गए थे और संघर्ष और भी गंभीर रूप ले सकता था।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अब तक उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में भूमिका निभाई है, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ऐसा एकमात्र मामला है, जिसे वह अभी तक सुलझा नहीं पाए हैं।

ट्रंप इससे पहले 10 मई को सोशल मीडिया पर यह दावा कर चुके हैं कि अमेरिका की मध्यस्थता में देर रात तक चली बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ‘पूर्ण और तत्काल’ संघर्षविराम पर सहमत हुए। इसके बाद से वह 60 से अधिक बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम करने में मदद की।

हालांकि, भारत सरकार लगातार यह स्पष्ट करती रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह के मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाती।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चार दिनों तक सीमा पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की स्थिति बनी रही, जिसके बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष समाप्त करने पर सहमति बनी।

Advertisement
×