Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Negligence in Duty: हसनपुर सरकारी अस्पताल में सुबह 10 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर, मरीज घंटों करते रहे इंतजार

Hasanpur Government Hospital: दर्जनों गांवों से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को लौटना पड़ा निराश, सिविल सर्जन ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सरकारी अस्पताल में खाली पड़ी डॉक्टरों की कुर्सी। हप्र
Advertisement

Hasanpur Government Hospital: पलवल जिले के उपमंडल होडल के अंतर्गत आने वाले हसनपुर के सरकारी अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही सामने आई। सुबह 10 बजे तक अस्पताल में कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, जिससे इलाज के लिए आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक अस्पताल में केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद था। डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों की जांच और उपचार शुरू नहीं हो सका।

Advertisement

मरीजों का कहना है कि हसनपुर सरकारी अस्पताल पर आसपास के दर्जनों गांवों के लोग निर्भर हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग इलाज कराने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टरों के समय पर न आने से उन्हें निराश होकर इंतजार करना पड़ता है। कई मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग की।

Advertisement

इस मामले पर जिला सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में डॉक्टर की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×