Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मकान में लगी आग से डीएमआरसी कर्मी, पत्नी व बेटी की मौत

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में एक मकान में सोमवार रात आग लगने से दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक कर्मी और उनके परिवार के दो सदस्य मौत का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार, आग रूम हीटर में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अग्निकांड में मारे गए परिवार के दुखी परिजन। -मुकेश अग्रवाल
Advertisement

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में एक मकान में सोमवार रात आग लगने से दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक कर्मी और उनके परिवार के दो सदस्य मौत का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार, आग रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। मृतकों की पहचान डीएमआरसी के सहायक खंड अभियंता अजय विमल (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी के रूप में हुई। घटना रात दो बजकर 39 मिनट पर मेट्रो अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अपार्टमेंट में दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी रहते हैं।

Advertisement
Advertisement
×