Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IndiGo New Route: चंडीगढ़ को नवी मुंबई से सीधी उड़ान, IndiGo ने 30+ नए रूट लॉन्च किए

IndiGo New Route: नवी मुंबई एयरपोर्ट से रोजाना फ्लाइट शुरू; देशभर के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी मजबूत करने पर फोकस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो। पीटीआई
Advertisement

IndiGo New Route: IndiGo ने अपने नेटवर्क विस्तार के तहत नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 से अधिक नए रूट शुरू करने की घोषणा की है। इस विस्तार में चंडीगढ़ को भी प्रमुख स्थान मिला है, जहां के लिए रोजाना सीधी उड़ान शुरू की जा रही है।

एयरलाइन के अनुसार, नई सेवाएं 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी। चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट नवी मुंबई से शाम 4:50 बजे रवाना होगी और चंडीगढ़ से वापसी 7:35 बजे होगी।

Advertisement

इस विस्तार के साथ IndiGo नवी मुंबई से हर सप्ताह 400 से अधिक उड़ानों का संचालन करेगी, जिससे यह एयरपोर्ट उसके घरेलू नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हब बन जाएगा।

Advertisement

चंडीगढ़ के अलावा एयरलाइन आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगाम, दीव, कन्नूर, कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी और विशाखापत्तनम जैसे शहरों को भी नवी मुंबई से जोड़ रही है। इसका उद्देश्य मेट्रो शहरों पर निर्भरता कम कर सीधे शहर-से-शहर कनेक्टिविटी बढ़ाना है।

गुजरात में भी एयरलाइन ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए भावनगर से नवी मुंबई के बीच दिन में दो बार सीधी उड़ान शुरू की है। इसके अलावा 23 अप्रैल से जामनगर के लिए भी नई सेवा शुरू होगी।

एयरलाइन का कहना है कि औद्योगिक और व्यावसायिक यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए यह विस्तार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
×